बहराइच, मार्च 14 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच-बलरामपुर हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार डग्गामार पिकअप ने रांग साइड से आकर कार को टक्कर मार दी। पिकअप की भीषण टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां से एक घायल गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली के बहराइच बलरामपुर हाईवे पर शुक्रवार रात श्री धर्मकांटा के पास तेज रफ्तार रांग साइड डग्गामार पिकअप ने विपरीत दिशा से आ रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सड़क हादसे में रिसिया थाना क्षेत्र के कस्बे के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.