शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- तिलहर। रॉन्ग साइड में आ रहा है ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे अपनी शादी का सामान लेकर जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर मृतक के शव को पीएम के लिए भिजवाया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अंबेडकर नगर के महरुआ थाना के खजूरडीह निवासी हरिकांत अपने होने वाले साले अंबेडकर नगर के मीठेपुर खैरा निवासी आदित्य कुमार के साथ शुक्रवार को मुरादाबाद शादी का सामान खरीदने गए थे। हरिकांत खरीदा हुआ सामान पिकअप गाड़ी संख्या यूपी 21 ईटी 9407 से लेकर वापस अपने घर जा रहा था। यह भी पढ़ें- पिकअप ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत पिकअप को गाड़ी चालक मुरादाबाद निवासी इरफान चला रहा था। शनिवार की तड़के सुबह लगभग 4 बजे हाइवे पर जयपुरिया स्कूल के पास सई फिलिंग स्टेशन के निकट रॉन्ग स...