बहराइच, मार्च 5 -- बाबागंज, संवाददाता ।रुपईडीहा थाने के दुर्गापुरवा के पास बुधवार रात रांग साइड से आ रही बाइक विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मार फरार हो गया। दूसरी बाइक पर सवार इसी थाने के बरगदहा गांव निवासी रामसेवक, विधाप्रकाश पुत्रगण केशवराम , रोहित पुत्र कैलाश, बसभरिया निवासी ओमप्रकाश पुत्र मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से चरदा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने विद्या प्रकाश की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...