देहरादून, जून 9 -- देहरादून। गढ़ी कैंट में परफेक्शन सैलून के पास चार जून की सुबह रांग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने बैंक जा रही सावित्री की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला के चेहरे और बायीं ओर के जबड़े की हड्डियां टूट गईं। उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। महिला के पति जतिन शाह ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर सोमवार को केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...