धनबाद, मार्च 2 -- रांगामाटी आईएम टाइप स्थित शिव मंदिर में रविवार से 24 घंटे का अखंड कीर्तन का शुरुआत सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की मौजूदगी में हुई। मौके पर सिंदरी नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राज बिहारी यादव मौजूद थे। इस दौरान सिंदरी विधायक को राजद के व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष तारकेश्वर यादव व कांग्रेस सह यूनियन नेता जयराम सिंह यादव ने सम्मानित किया। मौके पर कौशल सिंह, बम भोली सिंह, अनूप सिंह, ऋषि यादव, संजीव यादव, राजू यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...