बोकारो, मई 30 -- सहयोगिनी संस्था की ओर से शनिवार को दुर्गापुर पंचायत के रांगामाटी गांव में किशोरी समूह की पीयर लीडर्स, किशोरियों एवं युवा महिलाओं के लिए जीवन कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान कौशल तथा प्रभावी संवाद क्षमता का विकास करना था, ताकि वे जीवन की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें।

प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक प्रेम कुमार महतो ने किया। उन्होंने जीवन कौशल के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जीवन कौशल केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त साधन भी है।

संस्थान की गतिविधियाँ इस ...