घाटशिला, मार्च 1 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के सोहदा पंचायत के रिमड़ा के टोला रांगामाटिया आर.वाई.एस.सी क्लब द्वारा पांचवें वर्ष दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे। फाइनल मैच में रोमांचक और कड़े संघर्ष से लोकल हंटर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर खिताब जीता। तुईबासा एफसी की टीम उपविजेता से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर रश्का मोहोल और चौथे स्थान पर केसोर सोरा एफसी रही। कार्यक्रम में मुखिया विदेन सरदार, पंसस सीताराम हांसदा, पंचायत अध्यक्ष शिबू सोरेन, पंचायत सचिव रघुनाथ हांसदा, माझी बाबा देवेंद्र नाथ सोरेन, कमेटी अध्यक्ष दिगंबर मार्डी, सचिव सिराम सोरेन, कोषाध्यक्ष विजय किस्कू सहित कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.