देहरादून, मई 28 -- देहरादून। कैंट विधायक सविता कपूर ने रांगड़वाला प्राचीन मंदिर में टीन शेड कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सविता कपूर ने कहा कि पूर्व में मंदिर प्रांगण के आधे भाग में टीन शेड का कार्य कराया गया था और आज बाकी शेष कार्य भी पूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि रांगड़वाला में बहुत ही प्राचीन शिव हनुमान मंदिर है और सरकार का भी प्रयास है ऐसी धार्मिक धरोहरों को संरक्षित किया जाए। इस अवसर पर पार्षद अंकित अग्रवाल, रमेश चंद्र काला, मनीष पाल, चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...