सोनभद्र, जुलाई 20 -- अनपरा,संवाददाता। तकनीकी कारणों से 3600 मेगावाट की अनपरा सी,ओबरा सी,घाटमपुर और हरदुआगंज की कुल सात इकाइयां फिलहाल बंद होने के बावजूद अगस्त माह में प्रदेश में सरप्लस बिजली रहेगी। यूपी स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। रोजाना औसत बिजली उपलब्धता अगस्त में 570 मियू प्रतिदिन रह सकती है जबकि जरूरत 565 मियू तक ही सीमित रहेगी।नतीजतन कुल 155 मियू (.9 प्रतिशत)बिजली अगस्त माह में सरप्लस रहने का अनुमान है। पीक डिमाण्ड के भी 31500 मेगावाट तक पहुंचने की सम्भावना है जबकि उपलब्धता 31553 मेगावाट रह सकती है जिसके कारण .2 प्रतिशत पीक डिमाण्ड भी सरप्लस रहेगी। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि जून से शुरू कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति अगस्त में भी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे सकती है।जुलाई में यूपीएसएलडीसी ने हाल...