रहुई में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत
बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सलमाबाद गांव में शुक्रवार को ललन यादव की 30 वर्षीया पत्नी रूपा कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि सूचना पाकर थानाध्यक्ष गांव पहुंचें और मामले की जांच की। उन्होंने भी घटनास्थल की जांच की। ससुराल व मायके के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम महिला की तबियत खराब हुई थी। पहले पास के ही ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया गया। फिर उन्हें बिहारशरीफ के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- खेत से मिली महिला की लाश पटना ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गयी। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। मामले की जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.