बिहारशरीफ, मार्च 2 -- रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रहुई बाजार से पुलिस ने लोडेड कट्टा के साथ बाइक सवार युवक को दबोच लिया है। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि गैबी गांव निवासी रिशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। रविवार की रात पुलिस ने लाइट बंद कर जा रहे बाइक सवार को रोका। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी में हथियार मिला। मौके पर इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज, थानाध्यक्ष ललित विजय, एसआई सुन्नी कुमार, सौरव कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.