बिहारशरीफ, मार्च 15 -- रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के मिल्कीपर गांव के पास कृषि कार्य के लिए लगाये गये दो ट्रांसफर्मर से शनिवार की रात चोरों ने एलटी तार काटकर चोरी कर लिया। जेई राजीव कुमार ने बताया कि रविवार को ग्रामीणों से जानकारी मिली। गांव से सटे पैक्स गोदाम के पास दो ट्रांसफर्मर से बिजली के तार गायब है। उन्होंने बताया कि 26 खंभों के बीच लगे एलटी केबल को अज्ञात चोरों ने काटकर चोरी कर लिया है। लगभग 2700 मीटर एलटी एबी केबल चोरी हुआ है। इससे विभाग को करीब छह लाख 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...