बिहारशरीफ, मार्च 25 -- तय समय तक बैठे रहें अधिकारी, नहीं हुई नीलामी रहुई, निज संवाददाता। नगर पंचायत में सैरातों की बंदोबस्ती के लिए बुधवार को बोली लगनी थी। अधिकारी निर्धारित समय तक बैठे रहें, कोई बोली लगाने वाला ही नहीं मिला। दोपहर साढ़े बारह बजे से पांच बजे तक नीलामी नहीं हो पायी। अब इसके लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अगली तिथि निर्धारित की जाएगी। चर्चा है कि तिथि की जानकारी पहले नहीं दी गयी थी। इस वजह से लोग नहीं पहुंचें। कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार की देखरेख में प्रक्रिया पूरी होनी थी। मजिस्ट्रेट के रूप में बीपीआरओ शशि कुमार तैनात थे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद भी निर्धारित समय तक कोई नहीं पहुंचा। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अगली तिथि निर्ध...