बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- रहुई में क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग को लेकर बीएलओ ने दिया धरना फोटो : रहुई बीएलओ : रहुई प्रखंड कार्यालय के पास शुक्रवार को धरना में शामिल बीएलओ। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई प्रखंड मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को बीएलओ ने क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया। बीएलओ राजीव रंजन पांडेय, निभा कुमारी, राजेश पासवान, विश्वजीत कुमार व अन्य ने बताया कि विधानसभा चुनाव में अवकाश के दिन भी कार्य कराया गया था। इसके एवज में क्षतिपूर्ति अवकाश नहीं दिया गया है। बीडीओ धर्मराज कुमार ने बताया कि बीएलओ को क्षतिपूर्ति अवकाश के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.