बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- रहुई नगर पंचायत : आवास योजना में घूसखोरी, विधानसभा में गूंजा मामला विधायक ने कहा-योजना की 25 फीसदी राशि बतौर घूस वसूलने का है साक्ष्य रहुई नगर पंचायत में दो चरणों में 399 लोगों को दी गयी है पहली किश्त की राशि कई माह से दूसरी किश्त मिलने का लाभुक कर रहे इंतजार बिचौलिये हैं तंत्र पर हावी, कइयों को दोबारा दिया जा चुका है योजना का लाभ फोटो : डॉ. सुनील एमएलए : बिहार विधानसभा में बुधवार को रहुई नगर पंचायत में आवास योजना के लाभुकों से घूस मांगने का मामला उठाते विधायक डॉ. सुनील कुमार। बिहाराशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई नगर पंचायत में आवास योजना का लाभ देने के एवज में घूसखोरी का मामला बुधवार को विधानसभा में गूंजा। बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि जिन लाभुकों की प्रधानमंत्री आवास योजना की पह...