रहुई गोलीकांड का खुलासा, हथियार के साथ एक धराया
बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- भंडारी मोड़ के पास पूजा करने जा रहे स्कॉर्पियो सवारों पर चलायी थी गोली रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के भंडारी मोड़ के पास 28 सितंबर को बदमाशों ने पूजा करने जा रहे स्कॉर्पियो सवारों पर गोलीबारी की थी। पुलिस ने इस मामले का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। एक आरोपित भंडारी गांव निवासी रामसुंदर यादव उर्फ छोटे यादव के पुत्र गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस व मोबाइल बरामद किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि चुरावन बिगहा गांव के प्रेमजीत कुमार उर्फ प्रेम गोप अपने समर्थकों के साथ पूजा करने संत बाबा आश्रम जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाये बदमाशों ने गोलीबारी की थी। घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की गयी। गौतम को बिहारशरीफ के कागजी मोहल्ला से गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.