बिहारशरीफ, दिसम्बर 2 -- रहुई के शिवनंदन नगर पहुंचे सांसद पप्पू यादव अतिक्रमण मुक्त कराए जा रहे परिवारों से मिलकर हुए भावुक पीड़ित परिवारों को दी 10-10 हजार की मदद फोटो: पप्पू यादव: रहुई प्रखंड के शिवनंदन नगर में मंगलवार को लोगों से मिलते पूर्णिया सांसद पप्पू यादव। रहुई, निज संवाददाता। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को रहुई प्रखंड के शिवनंदन नगर का दौरा कर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि पाँच दिसंबर को प्रस्तावित कार्रवाई के तहत घर तोड़े गए, तो वे इसका कड़ा प्रतिकार करेंगे। सांसद ने इस दौरान 26 नवंबर की कार्रवाई में बेघर हुए आठ परिवारों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। सांसद पप्पू यादव व राजू दानवीर ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तर्क दिया ...