बिहारशरीफ, जनवरी 15 -- नगर पंचायत ने बाजार में प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान रहुई, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में गुरुवार को नगर पंचायत ने प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान छह दुकानों से करीब 100 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया। स्वच्छता पदाधिकारी अनुराधा कुमारी ने बताया कि पूर्ण प्रतिबंध के बाद भी बड़े पैमाने पर प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है। इसी वजह से नगर पंचायत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है। इससे जल-जमाव, गंदगी तथा कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। आगे भी ऐसे दुकानदारों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि प्लास्टिक का उपयोग या बिक्री करते पाए गए तो उनके विरुद्ध जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...