बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- रहुई और डिहरा में अंखड-कीर्तन से पहले महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा डिहरा में देवी स्थान मंदिर में अखंड-कीर्तन शुरू, रहुई में आज से फोटो : रहुई अखंड : रहुई में अखंड-कीर्तन से पहले कलश शोभायात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु व अन्य। रहुई, निज संवाददाता। रहुई प्रखंड के रहुई बाजार और डिहरा गांवों में अखंड-कीर्तन से पहले शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। रहुई बजार के बजरंगी मोड़ स्थित बजरंग बली के नवनिर्मित प्रतिमा की रविवार को प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इसके पहले शुक्रवार को 151 महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली। पूजा कमेटी के अनिल गिरि ने बताया कि शनिवार से 24 घंटे का अखंड-कीर्तन होगा। कादीबिगहा स्थित काली मंदिर तालाब से कलश में जलभरी की गयी। कादिबिगहा, घमासंग, डिहरा होते हुए रहु...