लखनऊ, मार्च 8 -- हिन्दुस्तान फालोअप नोट....फोटो है-स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 13 लोगों के एकत्र किए रक्त के नमूने-छह लोगों ने सोमवार को बलरामपुर अस्पताल में आकर नमूने देने का वादा किया-दो से तीन दिन में रिपोर्ट आने की उम्मीद, सभी की निगाहें रिपोर्ट परलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।रहीमाबाद में रक्तदान करने वालों की दोबारा हेपेटाइटिस-बी की जांच होगी। रविवार को बलरामपुर अस्पताल की टीम मुंशीखेड़ा स्थित संत निरंकारी आश्रम पहुंची। वहां 24 फरवरी को रक्तदान कर चुके लोगों को फोन कर बुलाया गया था। उन लोगों का दोबारा खून का नमूना लिया गया।मुंशीखेड़ा स्थित संत निरंकारी समागम की तरफ से 24 फरवरी को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। बलरामपुर अस्पताल की टीम रक्तदान कराने पहुंची थी। इसमें बलरामपुर अस्पताल में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विनोद हरिराम गुप्ता,...