लखनऊ, अप्रैल 7 -- राशिद अहमद/लखनऊ। राजधानी के रहीमाबाद के सभा खेड़ा गांव में खेत पर काम कर रहे पूरे परिवार पर मधु मक्खियों ने हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए सभी भागने लगे लेकिन मधु मक्खियों के झुंड ने मां बेटी सहित सात लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभा खेड़ा गांव निवासी कलावती 58 , बेटा दीपक 19, बेटी अंकिता 15 , बेटी तन्नू 22 , रघुनंदन जेठ 60, शिवकुमार देवर 45 पर मंगलवार सवेरे खेत पर काम कर रहे थे। अचानक मधु मक्खियों के झुंड ने सभी पर हमला बोल दिया। सभी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। लेकिन मधु मक्खियों ने सभी को दौड़ा दौड़ा कर काट कर घायल कर दिया। ग्राम गदिया खेड़ा में रामविलास पर मधु मक्खियों ने हमला करके घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.