लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, संवाददाता। रहीमाबाद इलाके में नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र निवासी नहक्कू ने 12 मार्च को अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मुकदमा रहीमाबाद थाने में दर्ज कराया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अपहरण का आरोपी रहीमाबाद क्षेत्र के तरौना गांव के पास बबूल के जंगल में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरा...