लखनऊ, मार्च 2 -- फोटो भी है ...... - रात में लिंक रोड और गलियों में बैठे कुत्ते बाइक देखकर दौड़ाते हैं - बच्ची की मौत से दहशत में ग्रामीण, बच्चों को बाहर जाने से रोका रहीमाबाद, संवाददाता। तरौना गांव में रविवार को कुत्तों के हमले से हुई सात वर्षीय बच्ची अंशिका की मौत के बाद से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पूरे गांव में कुत्तों का आतंक है। रात में लिंक रोड और गांव की गलियों से बाइक, स्कूटी तो छोड़िए पैदल चलना मुश्किल है। ग्रामीणों के मुताबिक एक सप्ताह पहले दो सगी बहनों को कुत्तों ने दौड़ा लिया था। सगी बहनें रुबीना और सबीना कुछ दूर भागकर पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई थी। पेड़ पर चढ़कर दोनों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर कुत्तों को भगाया। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई। रविवार तरौना गांव में अंशिका पर स्ट्रीट डॉग के झुं...