लखनऊ, मार्च 25 -- रहीमाबाद। रहीमाबाद चौराहे पर एडीसीपी उत्तरी ऋषभ रुडवाल ने पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि चौराहे पर पुलिस चौकी खुलने से जनमानस को सुरक्षा का एहसास होगा। बाजार में भी पुलिस की मौजूदगी बनी रहेगी। फ्लाईओवर पर और सर्विस लेन के दोनों तरफ कैमरे लगवाए गए हैं। एसीपी सुजीत कुमार दुबे, इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक, चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह सहित ग्राम प्रधान, व्यापारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...