पूर्णिया, मई 4 -- बायसी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम रहिका टोल में कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी चाबी है, जिससे हर प्रकार के ताले खुल जाते हैं। उन्होंने बच्चों से कड़ी मेहनत कर अपने समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। अधिवक्ता मजहर आलम ने बच्चों को लगन और ईमानदारी से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। वहीं पुलुटस एकेडमी के निदेशक रागीब आलम ने अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- स्कूल के वार्षिकोत्सव पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम अंत में मुश्फीक ने भी बच्चों को शिक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.