नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की बीच रविवार को आईपीएल 2026 का 12वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। सिर्फ 3.4 ओवर का खेल हो सका, जिसमें केकेआर ने दो विकेट पर 25 रन बनाए। बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब कप्तान अजिंक्य रहाणे आठ और अंगकृष रघुवंशी सात रन बनाकर नाबाद थे। रहाणे ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। ओवरकास्ट कंडीशंस को देखते हुए यह चौंकाने वाला फैसला था। रहाणे के फैसले ने क्रिकेट फैंस ही नहीं बल्कि आर अश्विन और अनिल कुबंले जैसे पूर्व दिग्गजों को भी दंग किया।'टॉस जीतकर ऐसा करने पर हैरानी हुई' पूर्व स्पिनर कुंबले ने बारिश के ब्रेक के दौरान जियो हॉटस्टार पर कहा, ''मुझे हैरानी हुई कि रहाणे ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। इस तरह की पिच पर, जहां ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.