बस्ती, जनवरी 24 -- बस्ती। शहर कोतवाली की रहने वाली एक किशोरी रहस्यमय हालात में लापता हो गई है। शहर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी भतीजी गत 21 जनवरी की सुबह करीब दस बजे घर से बाहर चली गई। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। इधर पता चला कि वह घर में रखे सोने व चांदी के सभी जेवरात और 70 हजार भी लेकर चली गई। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अगवा करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.