औरैया, जुलाई 1 -- बेला थाना क्षेत्र से किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घर से बेला जाने की बात कहकर निकला किशोर देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र निवासी कमल किशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र कृष्णा 29 जून की शाम करीब छह बजे घर से बेला जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। घर से निकलते समय कृष्णा ने लाल रंग की टी-शर्ट, काले रंग की पैंट और काले जूते पहन रखे थे। परिजनों के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली थी कि किशोर एक व्यक्ति के साथ था। इस संबंध में रात करीब 8:22 बजे संबंधि...