रहस्यमय परिस्थितियों में छात्र की मौत
देवघर, जुलाई 9 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के बेलाबगान मोहल्ले में रहस्यमय परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 19 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। वह बिहार के जमुई जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत बीचाकोड़वा थाना क्षेत्र के भतुरिया गांव का निवासी है। वर्तमान में देवघर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जाता है कि बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन देवघर पहुंचे। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव लेकर रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.