रहस्यमय परिस्थितियों में किशोर लापता
बलरामपुर, जून 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मजगंवा दलतपुर से एक 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर के अचानक घर से गायब हो जाने के बाद परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर परिवार ने पुलिस की शरण ली है। ग्राम मजगंवा दलतपुर निवासी उमाचन्द्र द्विवेदी का पुत्र आदित्य द्विवेदी उर्फ सौरभ (15) बीते 14 जून की सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों तथा आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता किशोर के लापता होने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां रेनू देवी ने हरैया थाने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.