मिर्जापुर, फरवरी 8 -- मिर्जापुर,संवाददाता। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी रामेश्वर तिवारी में रहस्यमय तरीके से बीती रात लगी आग से घर में रखी बाइक,सिलेंडर व अन्य सामान जल कर राख हो गए। सूचना पर रात में पहुंची पीआरवी पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। रामेश्वर तिवारी ने विंध्याचल कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अकोढ़ी गांव स्थित पुराने घर में किसी के आग लगाने की आशंका जताई है। तहरीर में आरोप लगाया है संयोग ही था उनका परिवार गांव से दूर निर्मित नए घर में अन्यथा पूरा परिवार आग की चपेट में आ सकता था। पुलिस तो तहरीर में बताया है कि रात में उनके घर की बाउंड्री फांद कर पहुंचा और आग लगा दी। आग से उनके छोटे भाई की बाइक जल कर राख हो गई। सिलेंडर में आग लगा,लेकिन वह फटा नहीं। पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मा...