देवघर, फरवरी 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बडा बाजार स्थित एक गली से शनिवार को रहस्यमय परिस्थिति में लापता हुई किशोरी को पुलिस ने महज 15 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। किशोरी को रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक के साथ पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग किशोरी के अचानक गायब होने पर उसकी दादी ने नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस को सूचना दी। आवेदन में एक युवक पर संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने किशोरी के मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संभावित ठिकानों की पड़ताल की। लगातार प्रयास के बाद टीम ने रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर किशोरी को एक युवक के साथ बरामद कर लिया। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच नगर थाना लाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.