देवघर, अप्रैल 1 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र से एक युवती रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गयी है। घटना को लेकर परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, युवती परीक्षा देने के नाम पर घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती के परिजनों ने आशंका जताई है कि रोहिणी मालोडीह गांव निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। बताया कि युवती उससे मोबाइल पर बातचीत करती थी। पुलिस शिकायत के आधार पर संभावित स्थानों पर छापेमारी और तकनीकी माध्यमों से सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.