अमरोहा, अप्रैल 28 -- सोमवार को गंगेश्वरी ब्लाक के रहरा सभागार से महिला सशक्तिकरण और नारी सम्मान के संकल्प के साथ जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। विधायक ने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम गिरने से विपक्ष का चेहरा बेनकाब हो गया है। आरोप लगाया का कांग्रेस-सपा जैसी पार्टियां महिला विरोधी हैं। यह पार्टियां नहीं चाहतीं कि नारी को उसका हक व सम्मान मिले। देश भर में महिला विरोधी इन पार्टियों के खिलाफ आक्रोश है। पदयात्रा के दौरान नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाए गए। अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि नारी सम्मान सर्वोपरि है और इसके साथ किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जन आक्रोश सम्मेलन में विपक्ष पर किया हमला जिला उपाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.