अमरोहा, अप्रैल 23 -- रहरा। थाना पुलिस ने गुरुवार को शकरगढ़ी से जयतौली के रास्ते पर जंगल में अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े। उप निरीक्षक देवानंद शुक्ला ने ट्रैक्टर-ट्राली को थाने लाकर सीज कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। उधर, थाने की जल्लोपुर चौकी के नजदीक अवैध खनन का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। थानाध्यक्ष ने मामले में जांच-पड़ताल कर कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...