अमरोहा, अप्रैल 28 -- सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव पौरारा की मढैया में अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिक सील कर दिए। मौके से बरामद दवा भी जब्त कर ली। कार्रवाई से क्षेत्र के झोलाछापों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई रहरा सीएचसी अधीक्षक डॉ.शशांक चौधरी के नेतृत्व में हुई। उनके मुताबिक सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग बिना मान्यता व आवश्यक डिग्री ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इस पर टीम ने औचक छापामारी की। टीम ने पाया कि दो क्लीनिक बिना पंजीकरण संचालित थे। वहां दवा दे रहे व्यक्तियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। यह भी पढ़ें- मेडिकल स्टोर पर मरीजों का इलाज, होगी एफआईआर न ही चिकित्सकीय मानकों का पालन किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि क्लीनिकों में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। प्राथमिक उपचार की ...