नई दिल्ली, जून 13 -- अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने शनिवार को भारत के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाया। उन्होंने बारिश से प्रभावित मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेली और सिर्फ 48 गेंदों में 100 रन बना दिए। सलामी बल्लेबाज ने अपनी पारी में 8 चौके और इतने ही छक्के लगाए। उनका वनडे में ये नौवां शतक है। वह अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने मोहम्मद शहजाद का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि वह शतक लगाने के बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और अगले ही ओवर में पवेलियन लौट गए।अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज शतक रहमानुल्लाह गुरबाज वनडे में अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सलामी बल्लेबाज ने शनिवार को धर्मशाला में पहले मुकाबले में 48 गेंदों में 100 रन पूरे किए...