मुंगेर, सितम्बर 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। रहमानी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, मुंगेर में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इसमें छठी से दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने अपने रचनात्मक और वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। यह दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी हर स्तर पर सराहा गया। प्रदर्शनी में स्कूल के पैट्रन हजरत अमीर-ए-शरीअत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी दामत बरकातुहुम स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों के मॉडल्स का गहन निरीक्षण किया और उनसे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियां: प्रदर्शनी में शाहिदा आफरीन, आयशा सिद्दीका, मंतशा, तसमिया, अतीबा फैसल, आफरीन, रौशनी, राधिका, फरिहा, अलीशा, राबिया, सना, फातिमा फैज़, आयशा हसन, सदफ़, इंशा, आयशा, अलशिफ़ा, आयत शरीफ़, आरिफ़ा और निलोफर ने प्रभावशाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.