रहमरवा में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायल
बलरामपुर, मई 24 -- गैसड़ी, संवाददाता। कोतवाली जरवा क्षेत्र के बघेलखंड चौकी अंतर्गत जमीन विवाद को लेकर शनिवार शाम को दो गांवों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। ग्राम हथियागढ़ नवानगर और रहमरवा बनगाई के लोगों के बीच विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें सात लोग घायल हो गए। बघेलखंड चौकी प्रभारी बृजभूषण यादव ने बताया कि विवादित जमीन का मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद इसके दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट में रहमरवा बनगाई निवासी बद्री, हरिश्चंद्र, राम गोपाल, रक्षाराम और मंशाराम घायल हुए, जबकि हथियागढ़ नवानगर के सत्येंद्र और हीरालाल को गंभीर चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद का वीडियो बनाने पर युवक की पिटाई सूचना मिलते ही पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.