नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- रहमत शाह की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम इन दिनों यूएई में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के साथ वनडे ट्राई सीरीज खेल रही है। अफगानिस्तान ने सोमवार को अबू धाबी में जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा। सेदिकुल्लाह अटल (110) के शतक और इब्राहिम जादरान (90) की शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 294 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की पारी 38.4 ओवर में 136 रनों पर ढेर हो गई। रहमत को जुलाई 2026 में अफगानिस्तान का टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने अब तक पांच वनडे मैचों में कप्तानी की है और एक बार भी हार का सामना नहीं किया। 33 वर्षीय रहमत ने 'जीत का पंजा' ल लगाकर कीर्तिमान रच डाला है।ऐसा करने वाले पहले अफगानी कप्तान रहमत शाह वनडे क्रिकेट में लगातार पांच मैच जीतने वाले अफगानिस्तान के पहले कप्तान बन गए ...