रुडकी, जून 4 -- शहर से लेकर देहात तक लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। गुरुवार को रहमतपुर गांव में एक महिला पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से महिला घायल हो गई, जिसके बाद उसका उपचार कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। रहमतपुर निवासी मुन्नी गुरुवार सुबह किसी काम से घर से बाहर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक लावारिस कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उनके पैर को दबोच लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती, कुत्ता उनके पैर में काट चुका था। मुन्नी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगाया। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए ले गए। उन्हें पहले क्षेत्र में ही एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई गई, बाद में सिविल अस्पता...