रामपुर, मार्च 10 -- मसवासी। क्षेत्र के गांव रहमतगंज में सोमवार की सुबह रेत से भरा एक तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, रेत से लदा डंपर पट्टीकलां की ओर से आ रहा था। रहमतगंज गांव में मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। जिससे बेकाबू डंपर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पलटे हुए डंपर को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...