धनबाद, जून 22 -- भूली। मेहनत, लगन और बुलंद हौसलों की कहानी बनकर उभरी धनबाद के रहमतगंज की बेटी नाज मजीद ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए उन्होंने ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर का पद हासिल किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। नाज मजीद पहले से बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले में सीओ पद पर पदस्थापित हैं। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली नाज मजीद ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया। नाज की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- बीपीएससी में कैमूर के तीन युवाओं का जलवा, दो बने डीएसपी तो एक बने नगर कार्यपालक पदाधिकारी यह भी पढ़ें- BPSC 70वीं के नतीजों में कैमूर का जलवा, दो बने डीएसपी, ए...