नई दिल्ली, मार्च 8 -- Iran US Israel war update: ईरान के खिलाफ युद्ध लड़ रहा अमेरिका अब अपने सहयोगियों पर भड़ास निकालने लगा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को कहा कि युद्ध शुरू होने के एक हफ्ते बाद ब्रिटेन अब दो एयरक्राफ्ट करियर भेजने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब हमें युद्ध जीतने के लिए इनकी जरूरत नहीं है। इसके बाद एयरक्राफ्ट भेजने में देरी के लिए भी ट्रंप ने ब्रिटिश पीएम स्टार्मर की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब ईरान युद्ध के समय ब्रिटिश समर्थन की कमी को हमेशा याद रखेगा। ट्रंप की तरफ से आया यह ताजा बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते टकराव को प्रदर्शित करता है। सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर अपनी भड़ास निकालते हुए ट्रंप ने स्टार्मर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि स्टार्मर ने दोनों देशों के ऐतिहासिक ...