आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि के आम जन पर चौतरफा महंगाई की मार पड़ने वाली है। रहना-खाना-घूमना सब महंगा हो जाएगा। रोजमर्रा के सामान महंगे हो जाएंगे। किसानों के साथ ही छोटे कारेबारी, श्रमिकों से लेकर सभी तबके के लोगों पर महंगाई की मार पड़ेगी। जिले में पेट्रोल के दाम में 2.97 रुपये और डीजल की कीमतों में 3.01 रुपये की वृद्धि हुई है। इससे बढ़ोतरी के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रोजमर्रा के सामानों की कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि बीते कुछ समय से लगातार जरूरी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। पहले रसोई गैस सिलेंडर महंगा हुआ, फिर दूध और सीएनजी के दाम बढ़े और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। रोजमर्रा की हर चीज महंगी होती जा रही है, लेकिन आमदनी उतनी ही है। ...