मिर्जापुर, मई 6 -- राजगढ़, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के गरेरी गांव में सड़क किनारे बुधवार की भोर में लगभग चार बजे 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई l महिला का हाथ,पैर,रस्सी से तथा मुह उसी के दुपट्टे से बाधा था l भोर में शौचादि को निकले ग्रामीण महिला शव देख सहम गए l ग्रामीणों ने शव मिलने की तत्काल पुलिस को सूचना दी । महिला के शरीर से पेट्रोल की बदबू भी आ रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस महिला को राजगढ़ थाने ले गई और जांच पड़ताल में जुटी गई है। महिला की पहचान चुनार थाना क्षेत्र के दीक्षितपुर की 40 वर्षीय सरिता सिंह के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार महिला लगभग एक सप्ताह से अपने घर से गायब थी। जिसके संबंध में महिला के पति सुभाष सिंह अदलहाट थाना पर गुमसुदगी की तहरीर भी दी थी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...