रस्सी से गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या
लखनऊ, अगस्त 13 -- लखनऊ, संवाददाता।
हत्या की जानकारी सैरपुर के बीरमपुर गांव निवासी राज उर्फ मोनू (27) की पिटाई और गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके बाद बाइक से शव ले जाकर माल इलाके में गोमती नदी में फेंक दिया गया था। आरोपियों ने रंजिश में राज की हत्या की। सैरपुर पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने मोबाइल, बाइक और मिट्टी का नमूना बरामद किया है।
घटनाक्रम का विवरण सैरपुर बीरमपुर का राज आठ अगस्त की शाम सात बजे घर से निकला था। छोटे भाई रघुराज का आरोप है कि गांव के ही अजीत, विवेक, लोधमऊ के हंसराज उसके भाई राज को घर से बुलाकर ले गए थे। राज रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने विवेक और अजीत से पूछताछ की। पर, आरोपियों ने टालमटोल किया। मंगलवार को राज का शव माल के काकराबाद से गुजर रही गोमती नदी में उतराता मिला था।
पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.