रुडकी, सितम्बर 26 -- रुड़की, संवाददाता। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैसवाल में बस्ता रहित दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल, रचनात्मक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। करीब 255 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य भीकम सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विद्यालयी शिक्षा को आनंददायक और तनावमुक्त बनाने के उद्देश्य से कौशल आधारित गतिविधियों में भाग लिया। नोडल शिक्षक विश्वास कुमार ने विभिन्न गतिविधियों का संचालन करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...