रांची, फरवरी 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। बीआईटी लालपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता औरॉरा-26 के तहत बुधवार को रस्साकसी (टग ऑफ वॉर) के फाइनल मुकाबले हुए। लड़कियों के वर्ग में मैनेजमेंट वारियर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डार्क एक्लिप्स को पराजित किया और चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, लड़कों के रोमांचक मुकाबले में डोमिनेटर टीम ने कड़े संघर्ष के बाद टीम सिम्बा को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। संस्थान के निदेशक डॉ. विजय कुमार झा ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महोत्सव के संयोजक डॉ. आशुतोष मिश्र ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी दिनों में विद्यार्थी पेंटिंग, नृत्य और झारखंडी व्यंजनों के स्टॉल के माध्यम...