रुद्रपुर, अगस्त 29 -- रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में वॉरियर्स टीम और महिला वर्ग में वज्र शक्ति टीम ने खिताब जीता। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- कैरम-शतरंज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई एकाग्रता यह भी पढ़ें- खो-खो में टीम अभिमन्यु ने मारी बाजी यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: मेदिनीपुर इंटर कॉलेज बना कबड्डी चैंपियन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...